झारखंडराज्य

मौसम ने बिगाड़ी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की झारखंड यात्रा की योजना, हेलीकॉप्टर से सीधे गया रवाना

गढ़वा: मौसम की खराबी ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की झारखंड यात्रा का कार्यक्रम पूरी तरह बदलकर रख दिया। खराब मौसम के कारण गडकरी गढ़वा से रांची नहीं जा सके और उन्हें हेलीकॉप्टर के जरिए सीधे गया के लिए रवाना होना पड़ा।

गढ़वा से दोपहर 2:30 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचने का कार्यक्रम था, लेकिन मौसम बिगड़ने की वजह से एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) ने उड़ान की अनुमति देने से इनकार कर दिया। जानकारी के अनुसार, मंत्री का हेलीकॉप्टर छोटा और कम पावर वाला है, जो खराब मौसम में उड़ान के लिए सुरक्षित नहीं माना जाता। एटीसी ने किसी तरह का जोखिम उठाने से मना कर दिया।

इसके बाद गडकरी गया पहुंचे, जहां से वे सर्विस प्लेन के जरिये रांची रवाना होंगे। रांची में वे शाम 6:00 बजे ओटीसी ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और रातू रोड फ्लाईओवर का उद्घाटन करेंगे।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक मंत्री को रांची पहुंचकर रेडिएशन ब्लू होटल में भोजन करना था, फिर फ्लाईओवर उद्घाटन में शामिल होना था। लेकिन मौसम की वजह से अब उनके कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया है। उद्घाटन कार्यक्रम के बाद केंद्रीय मंत्री सांसद संजय सेठ के आवास पर चाय-नाश्ता करेंगे और देर शाम दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!