झारखण्ड विधानसभा के प्रतिनिधिमंडल ने अरुणाचल प्रदेश विधानसभा का किया भ्रमण

झारखण्ड विधानसभा के माननीय अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो जी के निर्देश पर एक प्रतिनिधिमंडल अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर है। इस प्रतिनिधिमंडल में खाद्य आपूर्ति समिति के चेयरमैन विकास मुंडा, पूर्व मंत्री लुईस मरांडी और JLKM सुप्रीमो सह डुमरी विधायक टाइगर जयराम महतो शामिल हैं।
आज अरुणाचल प्रदेश विधानसभा के भ्रमण के दौरान प्रतिनिधिमंडल का स्वागत और सम्मान विधानसभा अध्यक्ष महोदय द्वारा किया गया। इस दौरान राज्य के स्थानीय नीति, नियोजन नीति और आर्थिक स्रोतों पर विस्तार से चर्चा हुई।
अरुणाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष महोदय ने डुमरी विधायक टाइगर जयराम महतो के सवालों का जवाब देते हुए 80/20 नियोजन नीति और अन्य प्रदेशों के लोगों द्वारा जमीन खरीदने पर लगे प्रतिबंध जैसे कानूनों की जानकारी दी।
यह दौरा झारखण्ड विधानसभा के लिए एक महत्वपूर्ण अनुभव होगा, जिससे राज्य के विकास और नीति निर्माण में मदद मिलेगी।