युवा

UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड ने जारी की 10वीं और 12वीं की परीक्षा तिथियां, जानें पूरी डेटशीट

UP Board Exam 2026 Date Sheet: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इस बार भी दोनों परीक्षाएं एक साथ आयोजित होंगी। बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने बताया कि यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से शुरू होकर 12 मार्च 2026 तक चलेंगी। परीक्षाएं दो पालियों में होंगी पहली पाली सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:00 से शाम 5:15 बजे तक।

UP Board 10th Exam Date Sheet 2026: 10वीं की परीक्षा 18 फरवरी से 12 मार्च तक

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 18 फरवरी 2026 को हिंदी विषय से शुरू होगी और 12 मार्च 2026 को कृषि विषय की परीक्षा के साथ समाप्त होगी।

10वीं कक्षा की डेटशीट 2026

तिथि पहली पाली (8:30 AM – 11:45 AM) दूसरी पाली (2:00 PM – 5:15 PM)
18 फरवरी 2026 हिन्दी प्रारम्भिक हिन्दी
19 फरवरी 2026 कम्प्यूटर सिलाई
20 फरवरी 2026 सामाजिक विज्ञान
21 फरवरी 2026 गृहविज्ञान
23 फरवरी 2026 अंग्रेजी इलेक्ट्रीशियन, हेल्थ केयर, ऑटोमोबाइल, सोलर सिस्टम रिपेयर, प्लम्बर, सुरक्षा, आईटी/आईटीईएस, मोबाइल रिपेयर, आपदा प्रबंधन, रिटेल ट्रेडिंग
24 फरवरी 2026 एनसीसी मानव विज्ञान
25 फरवरी 2026 विज्ञान
26 फरवरी 2026 गुजराती, पंजाबी, बंगला, मराठी, असमी, उड़िया, कन्नड़, कश्मीरी, सिंधी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, नेपाली
27 फरवरी 2026 गणित
28 फरवरी 2026 संस्कृत संगीत वादन
07 मार्च 2026 वाणिज्य
09 मार्च 2026 उर्दू
10 मार्च 2026 चित्रकला, रंजन कला
11 मार्च 2026 संगीत गायन पालि, अरबी, फारसी
12 मार्च 2026 कृषि

 

 

UP Board 12th Exam Date Sheet 2026: इंटरमीडिएट परीक्षा भी 18 फरवरी से 12 मार्च तक

इंटरमीडिएट की परीक्षा भी 18 फरवरी 2026 से शुरू होकर 12 मार्च 2026 तक चलेगी। पहले दिन सामान्य हिंदी की परीक्षा होगी और आखिरी दिन कंप्यूटर विषय की।

 

 12वीं कक्षा की डेटशीट 2026

तिथि पहली पाली (8:30 AM – 11:45 AM) दूसरी पाली (2:00 PM – 5:15 PM)
18 फरवरी 2026 सामान्य हिन्दी हिन्दी
19 फरवरी 2026 व्यावसायिक विषय (काष्ठ शिल्य, पाक शास्त्र, परिधान रचना, बैंकिंग, आईटी, हेल्थ केयर आदि) नागरिक शास्त्र
20 फरवरी 2026 संस्कृत, कृषि शस्य विज्ञान (भाग 1 और 2) अंग्रेजी
21 फरवरी 2026 व्यावसायिक विषय (द्वितीय प्रश्नपत्र) इतिहास
23 फरवरी 2026 व्यावसायिक विषय (तृतीय प्रश्नपत्र) जीवविज्ञान, गणित
24 फरवरी 2026 कृषि विज्ञान (भाग 1 और 2) अर्थशास्त्र
25 फरवरी 2026 संगीत गायन, वादन, नृत्यकला रसायन विज्ञान, समाजशास्त्र
26 फरवरी 2026 कृषि भौतिकी, कृषि जन्तु विज्ञान भूगोल
27 फरवरी 2026 व्यावसायिक विषय (चतुर्थ प्रश्नपत्र) भौतिक विज्ञान, सैन्य विज्ञान
28 फरवरी 2026 कृषि अभियंत्रण, पशुपालन चित्रकला आलेखन, रंजनकला
07 मार्च 2026 व्यावसायिक विषय (पंचम प्रश्नपत्र) मानवविज्ञान
09 मार्च 2026 उर्दू, गुजराती, पंजाबी, बंगला, मराठी, असमी, उड़िया, कन्नड़, सिन्धी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, नेपाली मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र, तर्कशास्त्र
10 मार्च 2026 कृषि गणित, सांख्यिकी व्यवसाय अध्ययन, गृहविज्ञान
11 मार्च 2026 लेखाशास्त्र, एनसीसी पालि, अरबी, फारसी
12 मार्च 2026 कम्प्यूटर

 

महत्वपूर्ण जानकारी

  • यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं दोनों परीक्षाएं एक ही दिनांक पर शुरू और खत्म होंगी।
  • परीक्षाएं दो शिफ्टों में होंगी — सुबह 8:30 से 11:45 और दोपहर 2:00 से 5:15 तक।
  • परीक्षाओं के बीच पर्याप्त अंतराल रखा गया है ताकि छात्र बेहतर तैयारी कर सकें।
  • बोर्ड जल्द ही प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तिथियां भी जारी करेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!