PM Kisan Samman Nidhi Beneficiary List: ऐसे चेक करें अपना नाम, पूरी प्रक्रिया और जरूरी अपडेट

PM Kisan Samman Nidhi Beneficiary List: PM Kisan Samman Nidhi Yojana देशभर के करोड़ों किसानों के लिए सबसे महत्वपूर्ण केंद्रीय योजनाओं में से एक है। केंद्र सरकार हर साल किसानों को ₹6,000 की आर्थिक सहायता तीन किस्तों में भेजती है। योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलता है जिनका नाम सरकार द्वारा जारी की गई PM Kisan Beneficiary List में होता है।
अगर आप भी यह जानना चाहते हैं कि आपका नाम सूची में शामिल है या नहीं, तो यहां हम बता रहे हैं लिस्ट चेक करने की प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज, स्टेटस देखने के तरीके, और कई महत्वपूर्ण जानकारी।
PM Kisan Beneficiary List क्या है?
यह सूची उन किसानों की होती है जिन्हें सरकार द्वारा PM Kisan की किस्त भेजी जाती है। हर नई किस्त जारी होने से पहले राज्य एवं केंद्र सरकार मिलकर पात्र किसानों की सूची अपडेट करती है।
इसमें इन किसानों के नाम शामिल होते हैं:
-
जिनकी ई-केवाईसी (eKYC) पूरी है
-
जिनके बैंक खाते सक्रिय हैं
-
जिनके भूमि रिकॉर्ड सत्यापित हैं
-
जिनकी KYC, आधार और बैंक खाते में कोई त्रुटि नहीं है
M Kisan Beneficiary List कैसे चेक करें? (Step-by-Step Guide)
PM Kisan लिस्ट देखना बेहद आसान है। किसान निम्न तरीके से अपना नाम चेक कर सकते हैं:
स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट खोलें:
pmkisan.gov.in
स्टेप 2: ‘Farmers Corner’ पर क्लिक करें
होमपेज पर दाईं तरफ Farmers Corner मेन्यू मिलेगा।
स्टेप 3: ‘Beneficiary List’ चुनें
Farmers Corner में जाकर “Beneficiary List” ऑप्शन चुनें।
स्टेप 4: अपनी जानकारी चुनें
यहां आपको निम्न जानकारी भरनी होगी:
-
राज्य (State)
-
जिला (District)
-
उप-जिला / तहसील
-
प्रखंड (Block)
-
ग्राम पंचायत (Village)
स्टेप 5: Get Report पर क्लिक करें
अब आपके गांव की पूरी PM Kisan List खुल जाएगी।
आप अपना नाम सूची में आसानी से देख पाएंगे।
PM Kisan Status ऐसे चेक करें (Mobile से भी)
अगर आपने नए रजिस्ट्रेशन या e-KYC अपडेट किया है और किस्त का इंतजार कर रहे हैं, तो आप PM Kisan Status भी चेक कर सकते हैं:
स्टेप:
-
pmkisan.gov.in जाएं
-
Farmers Corner में “Know Your Status” पर क्लिक करें
-
अपना Aadhaar नंबर / मोबाइल नंबर डालें
-
ओटीपी (OTP) वेरिफाई करें
-
स्क्रीन पर आपका पूरा स्टेटस दिख जाएगा
इसमें आप देख सकते हैं:
-
e-KYC पूरा है या नहीं
-
बैंक अकाउंट वेरिफाइड है या नहीं
-
किस्त ट्रांसफर स्टेटस
-
रजिस्ट्रेशन वैलिड है या नहीं
PM Kisan के लिए जरूरी दस्तावेज
PM Kisan लिस्ट में नाम शामिल होने के लिए इन दस्तावेजों का होना आवश्यक है:
-
आधार कार्ड
-
बैंक पासबुक
-
मोबाइल नंबर
-
भूमि रिकॉर्ड (खतियान / जमाबंदी / खेसरा)
-
eKYC पूरा होना आवश्यक
e-KYC न होने पर किस्त रोक दी जाती है
सरकार ने साफ कर दिया है कि योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जिनकी:
-
आधार आधारित e-KYC पूरी है
-
आधार-बैंक लिंकिंग (DBT) सफल है
यदि e-KYC पेंडिंग है, तो अगली किस्त में आपका नाम Beneficiary List से हट भी सकता है।
किसानों के लिए महत्वपूर्ण सलाह
-
समय-समय पर अपना स्टेटस चेक करते रहें
-
आधार-बैंक लिंक जरूर रखें
-
किसी भी तरह की त्रुटि होने पर नजदीकी CSC केंद्र या कृषि कार्यालय में संपर्क करें
-
PM Kisan हेल्पलाइन नंबर का उपयोग करें: 155261 / 1800115526 / 011-23381092




